ELECTION COMMISSION LIVE : वोट चोरी पर EC का बड़ा वार !

Date:

ELECTION COMMISSION LIVE : EC’s big attack on vote theft!

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर लगाए गए ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग के लिए न कोई पक्ष है, न विपक्ष – सभी राजनीतिक दल और मतदाता समान हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि “वोट चोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल गलत है। अगर किसी को शिकायत थी तो उसे अदालत में याचिका दाखिल करनी चाहिए थी।”

आयोग के दरवाजे सबके लिए खुले

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं। मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि पर समय रहते आपत्ति दर्ज कराई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की फोटो और पहचान सार्वजनिक करना उनकी निजता का उल्लंघन है।

झूठे आरोपों से भ्रम फैलाने की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कुछ नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोप सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर सभी राजनीतिक दल, मतदाता और बूथ लेवल अधिकारी मिलकर पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग किसी मतदाता की बहू, बेटी या मां का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर सकता है? आयोग हर वर्ग गरीब, अमीर, महिला, बुजुर्ग, युवा और सभी धर्मों के मतदाताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

सिर्फ भारतीय नागरिकों का वोट बनेगा

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के संविधान के अनुसार केवल भारतीय नागरिकों का ही वोट बनेगा। अगर किसी ने गलत दस्तावेजों के आधार पर नाम जुड़वाने की कोशिश की है तो 30 सितंबर तक जांच होगी और उनका नाम हटाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल पर फैसला जल्द

वहीं, पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि समय आने पर इसकी आधिकारिक तारीखों की घोषणा की जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Constable suspended: रिश्वत मांगते आरक्षक का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Constable suspended: रायगढ़। सिटी कोतवाली रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक...

आसमानी ‘आफत’ से हिमाचल में 535 सड़कें बंद, मनाली-शिमला में लंबा जाम

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर...

IPS PROMOTION BREAKING : छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का हुआ प्रोमोशन, देखें आदेश

IPS PROMOTION BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह...