Earthquake in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में फिर महसूस किये गए भूकंप के झटके

Date:

Earthquake in Uttarakhand: उत्‍तरकाशी में फ‍िर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और आनन फानन घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि पिछले सात दिनों में उत्‍तरकाशी में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। उत्‍तरकाशी क्षेत्र भूकंप के चार व पांच जोन में आता है, जिस कारण यह क्षेत्र भूकंप की नजर से बेहद संवेदशील भी माना जाता है।

उत्तरकाशी में भूकंप के दो झटकों ने लोगों को डाराया

उत्तरकाशी। इससे पहले विगत शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन जिले में भूकंप के दो झटकों ने लोगों को डराया। बता दें कि भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तरकाशी जनपद में बीते शुक्रवार से ही रूक-रूककर भूकंप के झटके आ रहे हैं।गत शुक्रवार को जहां भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। इनमें पहला झटका सुबह 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया, पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पायी।

भूकंप के लिहाज से उत्‍तरकाशी जिला बेहद संवेदनशील

भूकंप के झटकों को चौबीस घंटे का समय भी नहीं बीता था कि शनिवार को दोबारा सुबह 5:47 बजे रिक्टर पैमाने पर 2.04 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र तहसील डुंडा के ग्राम खुरकोट और भराणगांव के मध्य वन क्षेत्र में कहीं था। भूकंप का ये झटका जिला मुख्यालय के साथ ही मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा के कुछ क्षेत्र में महसूस किया गया।

इसके बाद शनिवार शाम को दोबारा 5:27 बजे भूकंप का एक और हल्का झटका आया। लगातार आ रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि भूकंप के इन झटकों से सभी तहसीलों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप के इन झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related