DUSU ELECTION RESULT : NSUI का बोलबाला, 7 साल बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DUSU ELECTION RESULT: NSUI dominates, captures the post of president after 7 years

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजे भले कांग्रेस के पक्ष में न गए हों, लेकिन उसकी, स्टूडेंट विंग NSUI ने कमाल कर दिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में 7 साल बाद उसने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा उसके खाते में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद भी आया है। इस जीत से उत्साहित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने खूब जश्न मनाया। DUSU चुनाव रिजल्ट के नतीजों ने एबीवीपी को भी थोड़ा खुश होने का मौका दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हिस्से वाइस प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पोस्ट आई है।

NSUI का होगा अध्यक्ष

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने आज आए नतीजों के बाद DUSU के अध्यक्ष पद को अपने नाम कर लिया है। यह पद उन्हें 7 सात साल बाद मिला है। रौनक खत्री डूसू के अगले अध्यक्ष होंगे। जीत के बाद NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि हम DUSU चुनाव में 4-0 की उम्मीद कर रहे थे,लेकिन NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद जीत लिए। खासकर मैं एक बात उठाना चाहूंगा, DUSU के परिणाम हरियाणा चुनाव से पहले आने वाले थे, विश्वविद्यालय ने साजिश रची और इसलिए DUSU के परिणाम इतने देरी से आए। मैं छात्र संघ के पदाधिकारियों को बधाई देता हूं और DU के छात्रों को भी धन्यवाद देता हूं।

एबीवीपी के हिस्से क्या आया?

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन रहता है। इस बार के डूसू चुनाव में उसके खाते में उपाध्यक्ष और सचिव का पद आया है। आइए आपको बताते हैं किसने कौन सी पोस्ट पर किया कब्जा

➤अध्यक्ष पद- NSUI के रौनक खत्री

➤उपाध्यक्ष पद- ABVP के भानू प्रताप

➤सचिव पद- ABVP के मृत्रवृंदा

➤संयुक्त सचिव पद- NSUI लोकेश

28 सितंबर को आने थे नतीजे, हुई दो महीने की देरी

दिल्ली छात्रसंघ चुनाव के नतीजे 28 सितंबर को आने वाले थे, लेकिन कॉलेज में गंदगी और बाकी वजहों के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी थी। 27 सितंबर को चुनाव हुए थे। आज वोटों की गिनती के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे और वीडियो कैमरे लगाए गए थे। इसके अलावा चुनाव में 145,893 मतदाताओं में से 51,300 छात्रों ने वोट किया था।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related