ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, अंबिकापुर के मकान में 11 युवक कर रहे थे सट्टे का संचालन, 7 नग लैपटॉप, 16 नग मोबाइल समेत कई सामान जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की है। दुर्ग जिले के 11 युवक अंबिकापुर के एक मकान को किराए में लेकर सट्टे का संचालन कर रहे थे। पुलिस को जब सूचना मिली, तब साक्ष्य के आधार पर रेड किया गया। इसके बाद इन युवकों के पास से 7 नग लैपटॉप, 16 नग मोबाइल, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक,और लेखा जोखा का रजिस्टर जप्त किया गया है।

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस गिरोह का खुलासा करते हुऐ बताया कि पुलिस को इस बात की जानकारी प्राप्त हुई थी कि भिलाई के कुछ युवक अंबिकापुर में ऑनलाइन सट्टा महादेव एप्प का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद एक विशेष टीम बनाकर अम्बिकापुर रवाना किया गया। यहां पंहुचकर जब टीम ने एक मकान में दबिश दी। तब वहा ऑनलाईन सट्टा अंबानी एप्प के ब्रांच क्रमांक 169 के 3 पैनलों का संचालन चल रहा था। जिसमे 99 एक्सचेंज डॉटकॉम, स्काई एक्सचेंज डॉट कॉम और जुपिटर एक्सचेंज डॉट कॉम से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related