डॉ रमन सिंह पहुंचे कोतवाली थाना, बृजमोहन अग्रवाल संग धरने पर बैठे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीजेपी के कद्दावर नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि बृजमोहन अग्रवाल बैजनाथ पारा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां कुछ लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए हमला कर दिया। बृजमोहन अग्रवाल ने महापौर एजाज ढेबर और भाई अनवर ढेबर के लोग पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुस्सायें भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गये है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक कोतवाली थाना पहुंचे और घेराव कर दिया। भाजपा के बड़े नेता राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा पहले से ही थाने में पहुंच थे। वही अब बृजमोहन अग्रवाल का साथ देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी कोतवाली थाना पहुंच गए है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया जा रहा है कि कोतवाली में इस वक्त हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, सभी लोग कोतवाली में बैठकर प्रदर्शन करते रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव से पहले ही राजधानी में राजनीति गरमाने लगी है। गुरूवार शाम बीजेपी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर हमला अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शाम के वक्त विधायक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा में आने वाले बैजनाथ पारा में जनसंपर्क कर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हुए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद थे। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड में प्रचार विधायक अपने समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रहे थे। एवरग्रीन मस्जिद के पास कुछ लोग बृजमोहन अग्रवाल के पास आए और वार्ड में घुसने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related