DMF SCAM : कारोबारी सतपाल छाबड़ा की जमानत खारिज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DMF SCAM : Businessman Satpal Chhabra’s bail rejected

बिलासपुर. बिलासपुर में DMF घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कारोबारी सतपाल सिंह छाबड़ा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

कोर्ट ने साफ कहा कि आर्थिक अपराध सिर्फ व्यक्तिगत फायदा नहीं होता, इसका असर पूरी व्यवस्था और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है, इसलिए ऐसे मामलों में जमानत को सामान्य तरीके से नहीं देखा जा सकता।

छाबड़ा पर आरोप है कि वह पूर्व IAS अनिल टुटेजा के साथ मिलकर सप्लाई और टेंडर सिस्टम में कमीशन का बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। जांच एजेंसियों का दावा है कि 30-35% तक कमीशन वसूला जाता था और उसका हिस्सा ऊपर तक पहुंचता था।

जांच में कई बड़े ट्रांजेक्शन और नकद लेन-देन भी सामने आए हैं, जिससे पूरा मनी नेटवर्क उजागर हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी जेल में ही रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related