DINESH MIRANIA : कश्मीर आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया को अंतिम विदाई, राज्यपाल से लेकर सीएम तक ने दी श्रद्धांजलि

Date:

DINESH MIRANIA : Final farewell to Dinesh Mirania, martyred in Kashmir terror attack, everyone from Governor to CM paid tribute

रायपुर, 24 अप्रैल। DINESH MIRANIA कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को आज पूरे राजकीय सम्मान और जनसमुदाय की भावभीनी उपस्थिति में अंतिम विदाई दी गई। शोक संतप्त परिवार से मिलने और श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा अन्य विधायक उनके निवास पहुँचे।

DINESH MIRANIA शहीद मिरानिया की अंतिम यात्रा उनके निज निवास से भारत माता के जयकारों के साथ रवाना हुई और मारवाड़ी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन की उपस्थिति रही।

DINESH MIRANIA उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद को कंधा दिया और उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. दिनेश मिरानिया के बलिदान को पूरे छत्तीसगढ़ ने नमन किया। प्रदेश में एक दिन का शोक भी घोषित किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...