इस गाँव में डायरिया का कहर , 50 से ज्यादा ग्रामीण बीमार और 1 की मौत

Date:

कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा ब्लाॅक के कोयलारी गांव में डायरिया की कहर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा ग्रामीण बीमार हैं। बताया जा रहा है कि कुएं का दूषित पानी पीने के कारण ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है। गांव के भाटापारा वार्ड- 1 से 3 के रहवासी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में डायरिया का पहला केस 6 मई को आया था, जहां एक ही परिवार के 4 सदस्यों को उल्टी- दस्त थी। उसी दिन डायरिया के 7 प्रकरण सामने आए थे। इसके बाद रोज ही मरीज मिलने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के ही हाईस्कूल में कैंप लगाया है, जहां बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। बिसाहिन बाई पति अमीलाल (60) को गंभीर स्थिति में ग्राम सिंघनपुरी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि बिसाहिन बाई लंबे समय से लकवाग्रस्त थी। उसकी मौत डायरिया से नहीं हुई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लंबी बीमारी के चलते मशहूर अभिनेता का निधन ,  सिनेमा जगत में शोक की लहर, फैंस सदमे में डूबे

हॉलीवुड न्यूज़: 'ग्रेज एनाटॉमी’ और ‘यूफोरिया’ में अपनी अदाकारी...

VANDE BHARAT ATTACK : वंदे भारत पर पथराव, भागवत सवार

VANDE BHARAT ATTACK : Stones pelted at Vande Bharat,...

FLIGHT UPDATE : अंबिकापुर से दिल्ली उड़ान फाइनल

FLIGHT UPDATE : Ambikapur to Delhi flight finalised अंबिकापुर. अंबिकापुर...