ढोलकल की पहाड़ी के पीछे एनकाउंटर में दो इनामी सहित 3 नक्सली ढेर , विस्फोटक बरामद, घायल सेक्शन कमांडर को लेकर भागे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार ढोलकल की पहाड़ियों के पीछे DRG जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में DRG के जवानों ने 2 इनामी सहित कुल 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है। जवानों ने तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही घटनास्थल से हथियार, IED व भारी संख्या में दैनिक उपयोग का सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि जवान अभी घटना स्थल से लौटे नहीं है। यह पूरा मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एनकाउंटर में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली प्लाटून नम्बर 13 का सेक्शन कमांडर बलदेव कोसा को भी गोली लगी है। यह बुरी तरह घायल है, जिसे नक्सली लेकर भाग गए हैं।

दंतेवाड़ा SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ढोलकल की पहाड़ी के पीछे भारी संख्या में हथियारबंद नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर गुरुवार को सुरक्षा बलों को इलाके की सर्चिंग के लिए भेजा गया था। ढोलकल पहाड़ी व पेड़ापाल के बीच माओवादियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों ने मिलिशिया प्लाटून कमांडर बिरजू कोकम, बेचापाल RPC उपाध्यक्ष जग्गू कोकम व अजय ओयामी को ढेर किया गया है। बिरजू पर 5 लाख व जग्गू पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

इधर घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने तीनों के शव सहित 3 किलो की IED, 5 पिठ्ठू व भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है। SP डॉ. अभिषेक पल्लव का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी घायल भी हुए हैं। घटना स्थल से जवान जब वापस लौटेंगे तो और कई जानकारियां सामने आ सकती है। इलाके की सर्चिंग अभी जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related