DHAN KHARIDI: धान खरीदी से पहले बड़ा एक्शन… सहकारी सेवा समिति के 7 कर्मचारी बर्खास्त, जानिए मामला 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAN KHARIDI: सक्ति। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही सरकार के कड़े फैसले ने सहकारी समितियों में हड़कंप मचा दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर सक्ति जिले में सहकारी सेवा समिति के सात कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन कर्मचारियों पर धान खरीदी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप लगे थे।

प्रदेशभर में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने ESMA लागू कर दिया है। जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता बरतने वालों पर कार्रवाई कर हड़ताल पर डटे अन्य कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार 15 नवंबर से 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू कर रही है। वहीं, कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल से खरीदी व्यवस्था में बाधा की आशंका बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related