DGP-IG conference day 3 : 60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आज तीसरा दिन, PM Modi की अध्यक्षता में होगी बैठकें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DGP-IG conference day 3 : रायपुर. नवा रायपुर स्थिति आईआईएम (IIM Raipur) में आयोजित हो रहे 60वें अखिल भारतीय सम्मलेन का आज तीसरा और अंतिम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बैठकें होंगी. उन्होंने सुबह 6 से 6:30 तक योग किया. आज सुबह 8:30 बजे पहले सभी अधिकारियों के साथ फोटो सेशन होगा. इसके बाद लगभग 9 बजे अधिकारियों से ब्रेकफास्ट पर चर्चा होगी. करीब 10 बजे से बैठकें शुरू होंगी.

 

पहले सत्र में पुलिसिंग में एआई के उपयोग को लेकर चर्चा होगी. वहीं दूसरे सत्र में देश के जियो-पोलिटिकल चैलेंजेस पर चर्चा होगी. इसमें विदेशी हस्तक्षेप के प्रति रणनीतियां बनाई जाएगी. दोपहर लगभग 12 बजे टी ब्रेक के बाद R&AW के अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे. इस दौरान बाहरी खतरे और बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा. बैठकों के बाद डेलीगेट्स, अवार्डीस, इनवाइटीज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल प्रदान किया जाएगा. दोपहर लगभग 3 बजे अर्बन पुलिसिंग में तीन शहरों को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा और प्रधानमंत्री का संबोधन होगा. (Raipur news)

पीएम मोदी के भाषण के बाद पुरस्कार प्राप्त अधिकारियों के साथ होगा फोटो सेशन. करीब शाम 4 बजे पीएम मोदी आईआईएम से रवाना होंगे. लगभग 4:40 बजे पुलिस स्पोर्ट्स और उससे जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद शाम 5:10 बजे तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का समापन होगा.

राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर होगी चर्चा
यह सम्मेलन देशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों को राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध मुद्दों पर खुले और सार्थक विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण संवादात्मक मंच प्रदान करता है. यह पुलिस बलों के सामने आने वाली परिचालन, अवसंरचनात्मक और कल्याण संबंधी चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ अपराध से निपटने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए पेशेवर प्रथाओं के निर्माण और साझाकरण को भी सुगम बनाता है.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है. उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें. व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं.

2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा सम्मेलन
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है. यह सम्मेलन गुवाहाटी-असम, कच्छ के रण-गुजरात, हैदराबाद-तेलंगाना, टेकनपुर-ग्वालियर-मध्य प्रदेश, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया-गुजरात), पुणे-महाराष्ट्र, लखनऊ-उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, जयपुर-राजस्थान और भुवनेश्वर-ओडिशा में आयोजित किया जा चुका है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related