डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, महिला के साथ रेप कर चल रहे थे फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। पुलिस ने बलात्कारी डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वन विभाग में पदस्थ एक बीट गार्ड की पत्नी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था, जिसे कांकेर पुलिस ने उसके पैतृक गांव कुरूद से पकड़ा है। दरअसल मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र का है। बीट गार्ड की पत्नी ने खुद के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत 16 जनवरी को कोयलीबेड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 2019 में महिला फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे लेने के लिए निकली हुई थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू मिल गया। महिला ने उसे बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वो अपने बच्चे को खोज रही है। Also Read – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर किया नमन इसके बाद डिप्टी रेंजर ने उसे मेडिसिन देने की बात कहकर पास के अपने क्वाटर में ले गया। यहां पर दरवाजा बंद कर महिला के साथ बलात्कार किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर महिला के पति को जान से मार देने की धमकी और नौकरी से हटा देने की बात कही। महिला लोक लाज के डर से खुद के साथ हुये आपबीती की जानकारी किसी को नहीं दी। इसके बाद आरोपी डिप्टी रेंजर के हौसले और बुलंद हो गए। आरोपी रेंजर पीड़ित महिला के पति को जबरन किसी कार्य से बाहर भेज देता था और फिर उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देता था।इसके बाद अचानक जब डिप्टी रेंजर तीन महीनों से गायब हो गया और ड्यूटी पर नहीं लौटा तो महिला ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी अपने पति को दी और इसकी शिकायत कोयलीबेड़ा थाने में दर्ज कराई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...