डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की निवासपुर में धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा

Date:

कवर्धा।  डिप्टी सीएम विजय शर्मा दो दिवसीय कवर्धा जिले के प्रवास पर हैं। इस दौरान आज वनांचल इलाके के अलग-अलग ग्रामों में लोगों ने उपमुख्यमंत्री का फूलमाला, पटाखे और बाइक रैली निकालकर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्यों के कई घोषणाएं की। निवासपुर में मंच के लिए चार लाख की घोषणा की। वहीं किसानों की मांग पर निवासपुर में आने वाले साल में धान खरीदी केंद्र खोलने की भी घोषणा की साथ ही ग्रामीणों की मांग पर निवासपुर में हैंडपंप करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि ग्राम ऊसरवाही में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 15 लाख की लागत से स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही लोहारीडीह में आंगनबाड़ी मरम्मत के लिए एक लाख और सर्व समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा। इसके साथ ही ग्राम भेलवाटोला में उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर भोजन का स्वाद लिया। पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मैं वनांचल के दौरे पर आया हूं ,ग्रामीणों के छोटे-छोटे काम पिछले 5 सालों से नहीं हो पाए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related