Deputy CM अरुण साव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा – कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। Deputy CM अरुण साव ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी मुद्दाविहीन हैं। मैं पूछता हूं राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए क्या प्रयास किया है? सिर्फ सवाल करने से कुछ नहीं होगा। 70 साल में सिर्फ देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कुछ काम किया होता तो आज ये बोलने की नौबत नहीं आती।

उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में विकसित, आत्मनिर्भर और लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का वादा किया है। महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है। भाजपा ने वास्तविक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया है।

आरक्षण वाले मामले पर बोले अरुण साव

इंडी गठबंधन के आरक्षण वाले बयान पर साव ने कहा कि, ये भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। ये लोग देशवासियों को भटकाने का काम कर रहे हैं। आरक्षण को कोई खत्म नहीं कर सकता। डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान को कोई बदल नहीं सकता। इंडी गठबंधन के लोग देश को बांटने, फुट डालने व तोड़ने का काम काम रहे हैं। देश की जनता समझदार है, इन परिवारवादियों की बातों में नहीं आएगी।

महादेव सट्टा को लेकर दिया बयान

भूपेश बघेल के महादेव सट्टा वाले बयान पर साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा आखिर किसके संरक्षण में चला। उन्हें आरोप लगाने का अधिकार नहीं हैं। बघेल खुद महादेव सट्टा मामले में आरोपी है। 508 करोड़ रुपए लेने के आरोप लगे हैं। जनता सब जानती है। भाजपा सरकार में दोषियों पर कार्रवाई होगी। आबकारी घोटाले की कार्रवाई पर साव ने कहा कि, मामले की एजेंसी जांच कर रही है। जिसकी भी संलिप्तता होगी, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related