IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …
रायपुर डेस्क। राजधानी की पुलिस व्यवस्था में बड़ा उलटफेर हुआ है। एलजी के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस में 70 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सीनियर लेवल से लेकर जिला और स्पेशल यूनिट तक कई अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
1994 बैच के आईपीएस आनंद मोहन को तिहाड़ जेल का डीजी बनाया गया है। वहीं 1991 बैच के आईपीएस वीरेंद्र सिंह को डीजी होम गार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1997 बैच के सुरेंदर सिंह को डीजी सिविल डिफेंस बनाया गया है।
क्राइम ब्रांच में भी बदलाव हुआ है। धीरज कुमार और अभिषेक धनिया को क्राइम में पोस्टिंग मिली है, जबकि मोनिका भारद्वाज को IFSO यूनिट भेजा गया है। ट्रैफिक विंग में एस के त्यागी और विजयंता आर्य को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है। शशांक जायसवाल को DCP रोहिणी, कुशल पाल को DCP द्वारका, आरपी मीणा को DCP शाहदरा और सचिन शर्मा को DCP नई दिल्ली बनाया गया है। स्पेशल ब्रांच, विजिलेंस और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में भी नई तैनाती की गई है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था और स्पेशल यूनिट्स की कार्यशैली को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

