DELHI FOG : साल के आख़िरी दिन दिल्ली कोहरे में जकड़ी, 300 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित

Date:

DELHI FOG : Delhi engulfed in fog on the last day of the year, affecting over 300 flights

नई दिल्ली। साल 2025 के आख़िरी दिन बुधवार को राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में रही। सुबह से बेहद कम विजिबिलिटी के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक 300 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा, जिनमें 148 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 78 आगमन और 70 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा करीब 200 फ्लाइट्स देरी से चलीं, जबकि 2 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा।

कोहरे को देखते हुए इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने साफ कहा है कि एयरपोर्ट निकलने से पहले यात्री अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक करें। IGI एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक CAT III प्रोटोकॉल के तहत उड़ानों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन देरी और रद्दीकरण की स्थिति बनी रह सकती है।

कोहरे का असर सिर्फ हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। कई रूटों पर ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। खराब विजिबिलिटी के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही।

इधर, दिल्ली की हवा भी बेहद खराब बनी हुई है। CPCB के Sameer ऐप के अनुसार सुबह 6:05 बजे दिल्ली का औसत AQI 383 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है और गंभीर स्तर के करीब पहुंच चुका है।

प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट और ट्रेन की स्थिति जांचें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि कोहरे की वजह से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related