RAIPUR CRIME : शकुंतला हत्याकांड का मास्टरमाइंड अहमदाबाद से गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME : Shakuntala murder case mastermind arrested from Ahmedabad

रायपुर। रायपुर के चर्चित शकुंतला देवी हत्याकांड में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। करीब 4 साल से फरार चल रहा मुख्य आरोपी अजय कुमार अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

ये कोई छोटा-मोटा आरोपी नहीं, बल्कि कई नामों से पहचान छिपाकर घूम रहा था—अजय कुमार, लक्ष्मीसागर और राजनारायण मिश्रा। पुलिस से बचने के लिए उसने मोबाइल, आधार और पैन कार्ड तक का इस्तेमाल बंद कर दिया था और गोवा, मुंबई जैसे शहरों में लगातार ठिकाना बदलता रहा।

पूरा मामला 2021 का है, जब रायपुर के पटेल चौक स्थित घर में शकुंतला देवी की लाश मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि संपत्ति विवाद सुलझाने के नाम पर आरोपी को पैसे दिए गए थे, लेकिन उसने भरोसे का फायदा उठाकर साजिश रच डाली।

अजय अपने साथी के साथ घर पहुंचा, महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर लाखों रुपए कैश और 30-35 तोला सोना लेकर फरार हो गया। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस पूरे केस की कई अहम कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related