SANJAY RAUT BOOK : Sanjay Raut’s book mentions ED pressure
रायपुर। राजनीति में एक नई हलचल मच गई है। शिवसेना नेता संजय राउत की किताब ‘Unlikely Paradise’ में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया गया है। किताब के मुताबिक, धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि कथित दबाव में इस्तीफा दिया था।
राउत का कहना है कि धनखड़ की कुछ ‘स्वतंत्र राजनीतिक गतिविधियों’ के चलते वे सरकार के निशाने पर आ गए थे। आरोप है कि ED ने उनके खिलाफ एक फाइल तैयार की और उसे दिखाकर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
किताब में सिर्फ यही नहीं, बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के कथित इस्तेमाल और बड़े राजनीतिक फैसलों के पीछे की कहानियां भी बताई गई हैं। इसमें अशोक लवासा और शरद पवार से जुड़े पुराने किस्सों का भी जिक्र किया गया है।
23 मार्च को दिल्ली में इस किताब का अंग्रेजी संस्करण लॉन्च होने वाला है, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। फिलहाल इन दावों को लेकर सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है।
