- Advertisement -
Delhi Election Voting : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग लगातार जारी है। चुनाव आयोग ने शाम पांच बजे तक का आंकड़ा जारी कर दिया है। शाम पांच बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा 63.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां 66.68 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
- Advertisement -
