Delhi Chunav Result 2025 : PM मोदी का केजरीवाल पर हमला, कहा- दिल्ली आप-दा मुक्त हुई…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Chunav Result 2025 : राजधानी दिल्ली में तस्वीर लगभग साफ हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे हार गए हैं। हालांकि, कालकाजी सीट से आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को करीब 3521 वोटों से हराया है। इस बीच जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ जनता है। जिनको मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया है। दिल्ली के जनादेश से यह भी स्पष्ट हो गया कि राजनीति में शॉर्टकट और झूठ फरेब की कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट का शॉर्ट-सर्किट कर दिया है। दिल्ली की जनता ने मुझे कभी निराश नहीं किया। 2014, 2019 और 2024 में भव्य विजय दिया।”

आगे कहा कि मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं। दिल्ली ने हमें दिल्ली खोलकर प्यार किया है। आपके प्यार को सवा गुना कर विकास के रूप में लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का यह प्यार, विश्वास, हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर अपना कर्ज चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं, दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related