Delhi Assembly Election: PM Modi ने केजरीवाल को कसा तंज, कहा- मैं भी शीशमहल बनवा सकता था

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi Assembly Election: नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिगुल फूंका। पीएम मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में स्थित रैली विशाल जनसभा को संबोधित किया प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर दिल्ली में 4500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने नौरोजी नगर में वल्र्ड ट्रेड सेंटर, द्वारका में सीबीएसई मुख्यालय, सरोजनी नगर में 1738 क्वार्टर का उद्घाटन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय पूर्वी परिसर, पश्चिमी परिसर, रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास किया।

Delhi Assembly Election: अशोक विहार के रामलीला मैदान में परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला बोला. PM ने कहा, “देश जानता है कि मोदी ने अपने लिए कभी घर नहीं बनाया. लेकिन बीते 10 सालों में 4 करोड़ से अधिक गरीबों के घर का सपना पूरा किया है. मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था. लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले, यही एक सपना था.” “मैं आप सबको भी कहता हूँ आप जब भी लोगों के बीच जाएं. लोगों को मिलें और अभी भी जो लोग झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं मेरी तरफ से उनको वादा करके आना, मेरे लिए तो आप ही मोदी हैं. उनको वादा करके आना आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का घर बनेगा, उनको पक्का घर मिलेगा,”

Delhi Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को ‘आपदा’ बताते हुए कहा कि अन्ना हजारे को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में डाल दिया और अब हर कोने से आवाज निकल रही है. दिल्लीवालों ने आपदा के खिलाफ जंग छेड़ दी है. दिल्ली का वोटर दिल्ली को आपदा से मुक्त करने की ठान चुका है. दिल्ली का हर नागरिक, हर बच्चा, हर गली से आवाज आ रही है कि वे आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे.

Delhi Assembly Election: प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां आप-दा का दखल नहीं है, वहां अच्छा काम हो रहा है, उन्होंने कहा, “जो लोग दिल्ली के लोगों से विश्वासघात करके, झूठी कसमें खाकर अपने लिए शीशमहल बनवा लेते हैं,उनसे जब यह आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी तो सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.”

PM मोदी ने दिया नारा -‘आप-दा को नहीं सहेंगे…बदल के रहेंगे’

Delhi Assembly Election: पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग खुलेआम भ्रष्टाचार करते हैं और फिर उसका महिमामंडन करते हैं; एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी है; यह आप-दा दिल्ली पर आया है, इसलिए इसके नागरिकों ने आप-दा के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया है. वे कहते हैं कि वे आप-दा को नहीं सहेंगे…बदल के रहेंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related