DEHRADUN CLOUDBURST : उत्तराखंड में बारिश का कह, सहस्त्रधारा में बादल फटा, कई घर-दुकान बहे, लोग लापता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DEHRADUN CLOUDBURST: Due to rain in Uttarakhand, cloud burst in Sahastradhara, many houses and shops washed away, people missing

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई। अचानक आए सैलाब में कई दुकानें और घर बह गए। इस आपदा में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि मसूरी से एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

राहत-बचाव अभियान जारी

SDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। अब तक 300 से 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मालदेवता और मसूरी क्षेत्रों में भी नुकसान की खबरें हैं। देहरादून के पास सौंग नदी ने पुल तोड़ दिया, वहीं ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का जलस्तर हाईवे तक पहुंच गया। कई वाहन पानी में बह गए, जिनमें फंसे तीन लोगों को SDRF ने सुरक्षित बचा लिया।

मंदिर और सड़कों को नुकसान

तपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मलबा भर गया है और मंदिर क्षेत्र को भारी क्षति पहुंची है। आईटी पार्क के पास सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बाढ़ के पानी में खिलौनों की तरह बहती नजर आईं।

सरकार की निगरानी में हालात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस राहत-बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। वे लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।

एहतियातन स्कूल बंद

देहरादून में बिगड़ते हालात को देखते हुए पहली से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related