कोहरे से घिरा दलपत सागर… बदली ठंड, ठंडी हवा आनी बंद कल से रहेंगे बादल… 10.5 डिग्री जशपुर का सबसे कम पारा…

Date:

प्रदेश में रात के तापमान में लगातार वृद्धि होने से ठंड में कमी आ गई है। पहाड़ी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। उत्तर भारत से ठंडी हवा का आना बंद हो गया है। इसी वजह से पिछले 3 दिनों से रायपुर समेत कई शहरों में ठंड कम हो गई है।

मैदानी की अपेक्षा पहाड़ी या जंगली इलाकों में न्यूनतम तापमान ज्यादा बढ़ा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान जशपुर का 10.5 डिग्री रहा। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 9 से 13 जनवरी तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related