DA HIKE 2026: 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता, आदेश जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DA Hike 2026: Dearness Allowance to increase by 3%; orders issued!

 

DA HIKE 2026: दिवाली से पहले आज मोदी कैबिनेट ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में बढोत्तरी पर मुहर लगा दी। कर्मचारियों को अब 63 फीसदी महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा।

इससे पहले अब तक कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिला करता था, जो अब बढ़कर 63 फीसदी हो जायेगा।

केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। इस साल जनवरी 2026 से DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया था। अब 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ DA की दर 63 प्रतिशत हो गयी है।

महंगाई भत्ते की गणना कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर होती है। DA में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है, तो अलग-अलग वेतन स्तर के कर्मचारियों को मिलने वाला अतिरिक्त भत्ता भी अलग होगा।

उदाहरण के लिए:

  1. बेसिक सैलरी ₹18,000: हर महीने ₹540 अतिरिक्त।
  2. बेसिक सैलरी ₹25,500: हर महीने ₹765 अतिरिक्त।
  3. बेसिक सैलरी ₹35,400: हर महीने ₹1,062 अतिरिक्त।
  4.  बेसिक सैलरी ₹50,000: हर महीने ₹1,500 अतिरिक्त।

ये आंकड़े 3 प्रतिशत अंक की संभावित बढ़ोतरी के आधार पर की गई गणना हैं। वास्तविक लाभ सरकारी मंजूरी और लागू नियमों पर निर्भर करेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी के साथ पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी संशोधन किया जाता है। जुलाई 2026 की किस्त में 3 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी के बाद अब पेंशनर्स को भी उनकी बेसिक पेंशन के आधार पर अतिरिक्त राहत मिल सकती है।।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related