संस्कृति मंत्री करेंगे 23 को सांस्कृतिक रत्न सम्मान समारोह का शुभारंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस द्वारा दिव्यांगजन सांस्कृतिक रत्न सम्मान समारोह 23 अप्रैल को किया जाना है। जिसमे संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी, राजेश्री रामसुंदर दास महंत और रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन में वॉइस ऑफ इंडिया फेम जाकिर हुसैन और बिलासपुर के चुमकी घोष समेत दिग्गज दिव्यांगजन कलाकार शामिल होंगे।

रायगढ़ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक आचार्य ने बताया कि आगामी 23 अप्रैल रविवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में अद्भुत कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिव्यांगजन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उन्हें सांस्कृतिक रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा।

इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुंदर दास कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त और प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध लोक भजन गायक दिलीप षडंगी के आगमन के साथ स्थानीय विधायक प्रकाश नायक विधानसभा रायगढ़ चक्रधर सिंह सिदार विधान सभा लेलूंगा, लालजीत राठिया धरमजयगढ़ विधानसभा, उत्तरी गनपत जांगड़े विधानसभा सारंगढ़, निराकार पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला शहर, अरुण मालाकार अध्यक्ष ग्रामीण, नगर निगम से महापौर  जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार एवं रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष होंगे।

दिव्यांगजन कलाकार होंगे कार्यक्रम में शामिल

दिव्यांगजन कलाकार अंतर्गत वॉइस ऑफ इंडिया फेम जाकिर हुसैन ,चुमकी घोष बिलासपुर, चंचला पटेल नृत्यांगना आशा द होप, श्याम एंड ग्रुप नृत्य आशा द होप, शिवा एंड ग्रुप उन्नानायक सेवा समिति उम्मीद स्पेशल स्कूल, जय बूढ़ी माई सेवा समिति कोसमनारा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

वहीं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भी फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं शहर के कलाकार संतोष शर्मा, अजय पटनायक, अरविंद पटेल, आशीष इजारदार, ब्रजेश नन्दे, कमलेश गोठेवाल, दिनेश चौधरी, विकास रंजन सिन्हा, मुकेश भारती, दीपमालिका भारती,.शिवराज साहू,.लोकेश गुप्ता, हँसनाथ शर्मा, आशीष गुप्ता, हरीश पटेल, गीतिका वैष्णव, राजेन्द्र साहू, सोनू महंत, सुरेंद्र निषाद, सन्नी नीलेश मिश्रा, लालचंद यादव, लक्ष्मीकांत यादव, लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रदीप इजारदार, मनीष शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सर्वे, राम यादव, अनिल पटेल, नरेश चौहान, राजकुमार तिवारी, संजीव मानिकपुरी, शशांक षड़ंगी, सुरेंद यादव, विनोद चौहान,रमेश साहू, विकास राकेश, विजय शर्मा, अन्नू तिवारी, नीलम थवाईत पूरी तन्मयता से डटे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related