गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सीएस अमिताभ जैन ने ली तैयारी बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर  हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस पूरे राज्य में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा भी शामिल हुए। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में सवेरे 9 बजे से आयोजित होगा। राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस बल की परेड का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो विभाग झांकियां प्रदर्शित करने के इच्छुक हैं वे शीघ्र ही सामान्य प्रशासन विभाग को अपने-अपने विभाग की झांकी के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करें।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के आयोजन में अतिथियों की बैठक व्यवस्था तथा समारोह में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए पेयजल सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश के लिए भी शीघ्र ही आवश्यक जानकारी प्रेषित करें। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला एवं अन्य स्तर पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों के संबंध में शीघ्र ही कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार एवं सम्मान दिए जाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख सचिव गृह एवं वन मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव ऊर्जा विभाग अंकित आनंद, सचिव उच्च शिक्षा भुवनेश यादव, सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस.भारतीदासन, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर दयाल भुरे, आईजी रायपुर अजय यादव सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, सभी 22 आरोपी बरी

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड...

DULARCHAND YADAV CASE : अनंत सिंह को बड़ा झटका

DULARCHAND YADAV CASE : Big blow to Anant Singh पटना।...