CRIME NEWS : लूट के आरोपियों को पकड़ने गए थे TI, पेट में चाकू घोंपकर भागे थे बदमाश, जंगल से गिरफ्तार

Date:

TI went to catch the accused of robbery, the miscreants ran away with a knife in the stomach, arrested from the forest

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंदसौर में लूट और टीआई पर चाकुओं से हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वारदात का मास्टरमाइंड राजस्थान का सनवर खां मेवाती है. आरोपी ने अपने दो करीबी रिश्तेदारों संग मिलकर एक व्यापारी से 2 लाख रुपए लूट की थी. इसके बाद दबिश देने पहुंचे टीआई अमित सोनी पर चाकू से हमला कर दिया था.

जिले के एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी सनवर पिता जहांगीर खां मेवाती मंदसौर जिले के संजीत कस्बे स्थित अपनी ससुराल में रहने आया था. 27 जून को सनवर ने दलौदा में बंदूक की नोंक पर एक लोहा व्यापारी से 2 लाख रुपए लूट लिए थे. इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी के संग उदयपुर के रिश्तेदार मोहम्मद सर्फराज उर्फ छोटा मेवाती (22) और सुहान मोहम्मद (20) शामिल थे.

रिश्तेदार के घर छिपे थे आरोपी  –

लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बरखेडा गंगासा गांव में अपने रिश्तेदार उमर फारूख घर जाकर छिप गए थे. यह इलाका गरोठ थाना इलाके में आता है. पुलिस को आरोपियों के ग्राम बरखेड़ा गंगासा में होने की सूचना पर मिली और तीन-चार टीमें तलाशी के लिए पहुंचीं.

एक को दबोचा तो दूसरे ने किया अटैक –

एक टीम में मंदसौर कोतवाली थाना प्रभारी (TI) अमित सोनी भी थे. तलाशी के दौरान थाना प्रभारी सोनी ने शनिवार रात एक आरोपी को दबोच लिया था, लेकिन पकड़े गए आरोपी के चिल्लाने पर दूसरे व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू उनकी पसली के नीचे लगा. गंभीर रूप से घायल टीआई को आनन फानन में मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बाद में इंदौर के लिए रेफर किया गया.

जंगल से हुए गिरफ्तार  –

टीआई पर हमले के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों समेत तकरीबन 150 पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की तलाश शुरू की और सोमवार रात तीनों आरोपियों को बरखेड़ा गंगासा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 8 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद किया गया.

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि राजस्थान का यह हिस्ट्रीशीटर पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था और मध्यप्रदेश (मंदसौर) जिला स्थित अपनी ससुराल में फरारी काट रहा था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...