CRIME NEWS: तालाब में मिली महिला की लाश… आस-पास खून और घसीटने के भी मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME NEWS: बलौदाबाजार. जिले के ढाबाडीह गांव के बंद पडे़ पत्थर खदान में अज्ञात महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला की लाश खदान में पानी के अंदर मिली. वहीं पानी के बाहर आस-पास खून और घसीटने के निशान मिले हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी हुई है.

हैरानी की बात यह है कि महिला के कुर्ते से पांच-पांच सौ रुपए की 3 गड्डियां बरामद हुई हैं. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. यह पूरी घटना बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. मृतिका के शरीर में कई जगह टैटू (गोदना) के निशान है. उसके हाथ में एक टैटू भी है जिसमें Faith-Hope-Love तुम कब आओगे लिखा हुआ है. एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खदान में महिला की लाश मिली है. आसपास खून के धब्बे भी दिख रहे है. इसके अलावा महिला के कुर्ते से 500 500 की गड्डियां भी मिलीं, फिल्हाल मामले में विवेचना जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related