Crime News: After Opium, Cultivation of Ganja Exposed! !
Crime News Keshkal: पहले दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। जहां तरबूज और ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती की गई थी। अब जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से अवैध फसल को जब्त कर लिया है और पूरे क्षेत्र में जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की खेती पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

