खौफनाक कदम : तीन बेटियों के साथ पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उज्जैन : उज्जैन से एक बड़ी खबर आई है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 4 लोगों नें आत्महत्या suicide कर ली है। घटना नईखेड़ी रेलवे स्टेशन Naikhedi Railway Station के पास की है जहां ट्रेन के सामने एक ही परिवार के लोग कूद गए। इस हादसे में पिता सहित तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उज्जैन के गोयला बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आया है।

बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर चारों के शव नईखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिले। जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतकों की शिनाख्त रवि पांचाल 35 वर्ष, बेटी अनामिका 12 वर्ष, आराध्या 8 वर्ष और अनुष्का 7 वर्ष के रूप में हुई हैं। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में पाया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटियों के साथ आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related