CORONA POSITIVE : पूर्व सीएम कोरोना संक्रमित, नही हो सकेंगे मानसून सत्र में शामिल, ट्वीट कर कहा …

Former CM Corona infected, will not be able to attend monsoon session, tweeted saying …
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। साथी ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने कहा है। डॉ. रमन सिंह अभी आईसोलशन में है।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर रमन सिंह का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। टेस्ट में वे पॉजिटिव पाएं गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की। डॉक्टर रमन सिंह ने कहा हैं कि कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं। लिहाजा अब वे कुछ दिनों घर पर होम आईसोलेशन में रहेंगे। उन्होंने अपने संपर्क में आये लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील भी की हैं।
आपको बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र चल रहा है, जिसमें डॉ. रमन सिंह शामिल हो रहे थे। लेकिन अब बाकि के बचे सत्र में वे शामिल नहीं हो पाएंगे।