CONVERSION CASE IN BILASPUR: बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहा हैं. इस बार तोरवा थाना क्षेत्र के साईं भूमि परिसर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियों का मामला सामने आया है. हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
CONVERSION CASE IN BILASPUR: जानकारी के अनुसार, रविवार को साईं भूमि परिसर में ईसाई समाज के कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, जिसमें हिंदू धर्मावलंबियों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. तोरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है.

