कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 16 अक्टूबर को…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली – देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसी माह 16 अक्टूबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आहूत की है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थितियों, अगले साल विभिन्न राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन किया जाएगा। वही ऐसे भी संकेत मिल रहे हैं कि 16 अक्टूबर को हो रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस बैठक में कांग्रेस के आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा की जाएगी। यह बैठक 16 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा है कि इस बैठक में देश की वर्तमान राजनीति स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल होंगे। काबिले गौर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक समूह समय-समय पर कांग्रेस के स्थाई अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवाज उठाता आ रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related