ल्डरमैन पद से हटे कांग्रेस कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को पार्टी छोड़ने का दिया अल्टीमेटम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलरामपुर: जिले के नगर पंचायत कुसमी में एल्डरमैन पद से हटाए जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिख अपनी गलती पूछी है। और साथ ही इस्तीफे को लेकर भी उन्होंने अल्टीमेटम दिया है। बाकायदा पत्र लिखकर और वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता विनोद कुमार जो कि पूर्व में एल्डरमैन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष। पार्षद जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की है। विनोद कुमार ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने प्रतिशोध पूर्वक एल्डरमैन पर से हटाने का आरोप लगाया है। पत्र में विनोद कुमार खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए लिख रहे हैं कि.. 17 वर्षों से वह कांग्रेस से जुड़े हैं। परंतु बिना कारण बिना किसी गलती के एल्डरमैन पद से उन्हें हटा दिया गया। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वह कह रहे हैं कि आदिवासी कांग्रेस के वर्तमान में वह कुसमी में ब्लॉक अध्यक्ष हैं। और एल्डरमैन पद से हटाए जाने पर आदिवासी कांग्रेस में भी विरोध देखने को मिल रहा है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से अपनी गलती पूछी है, और सही निर्णय नहीं लेने पर इस्तीफे का भी अल्टीमेटम दिया है। पत्र “विनोद राम ब्लॉक के संगठन पर जो आरोप लगा रहे हैं, वह निराधार है” ब्लॉक संगठन के पास एल्डरमैन को हटाने का पावर नहीं होता। शायद पद का लाभ दूसरे को देने के लिए उन्हें हटाया गया होगा!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related