महंगाई-भ्रष्टाचार के विरोध में अब फिर सड़कों पर उतरे कांग्रेस के दिग्गज, शहीदों को किया याद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले जब प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सुनवाई के लिए पेश होने को कहा था तो कांग्रेस के दिग्गज मैदान में उतरे थे। अब एक बार फिर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज महंगाई-भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस मुख्यालय से नारेबाजी करते हुए निकले।

‘कांग्रेस नेताओं ने मार्च निकाला’
दरअसल, राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस मुख्यालय से 30जनवरी मार्ग पर पहुंचा, जहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे। वहां राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेस नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी।

गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी मौजूद रहे
श्रद्धांजलि के बाद मार्च समाप्त किया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी हाथ में तिरंगा लेकर चल रही हैं। पद यात्रा में जी 23 के नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी मौजूद रहे। महात्मा गांधी को उनके शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि देने के बाद वहां एकत्र सभी कांग्रेसियों को देश की अखंडता और विकास के लिए काम करने का संकल्प दिलाया।

अंबिका सोनी ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
वहीं इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर हुए स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अंबिका सोनी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राहुल गांधी भी मौजूद थे और वह कार्यकर्ताओं के बीच खड़े रहे। ध्वजारोहण से पहले वंदेमातरम और उसके बाद झंडा गीत और राष्ट्रगान गाया गया। सोनिया गांधी के कोरोनावायरस संक्रमित होने का कारण ध्वजारोहण को लेकर सवाल बना हुआ था।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनिया गांधी ने देशवासियों के नाम एक पत्र जारी किया। इसमें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए केंद्र सरकार को घेरा गया। सोनिया ने लिखा- गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related