कांग्रेस ने साधा निशाना..आदिवासी दिवस पर आदिवासी भाजपा अध्यक्ष को हटाना अनुचित

Date:

रायपुर। राजनीति में सब कुछ संभव है,पिछले दिनों राष्ट्र के सर्वोच्च पद को लेकर जातिगत समीकरण के आधार पर काफी राजनीतिक स्टंट चला। अब छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को ऐसे दिन पद से हटाया गया जब पूरे प्रदेश में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा हाथ लग गया,कांग्रेस का कहना है कि आदिवासी दिवस के दिन ऐसा करना गलत है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष का बदला जाना भाजपा का अंदरुनी निर्णय है। हम अरुण साव को शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के दिन जिस प्रकार से एक आदिवासी नेता को उनके पद से हटाया गया वह अनुचित है। यह भाजपा का आदिवासी समाज के प्रति विद्वेष को प्रदर्शित करता है।
कम से आदिवासी दिवस के दिन तो विष्णुदेव साय को नहीं हटाया जाना था। भाजपा नेताओं की आदिवासी विरोधी सोच भी इस निर्णय से सामने आती है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, विश्व आदिवासी दिवस के दिन भाजपा द्वारा आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पद से हटाना यह बताता है कि भाजपा के मन में आदिवासियों के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related