कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने लगाया केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने ED, IT और CBI का किया इस्तेमाल…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर संवैधानिक अधिकारों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का इस्तेमाल किया.

राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि अधिवेशन को रोकने बीजेपी सरकार ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के घरों में ईडी का छापा मारा. लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने दोगुनी मेहनत से इस अधिवेशन को सफ़ल बनाया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि देश आज सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. हर देशवासियों को संकल्प लेकर कहना होगा कि सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान, ये हमारा नारा होगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related