सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने नहीं रखा आदिवासी वर्ग का ख्याल – टुडू

Date:

केंद्रीय राज्यमंत्री विश्वेस्वर पहुंचे जगदलपुर
जगदलपुर। केंद्रीय जनजातीय कार्य एवं जलशक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री विश्वेस्वर टुडू तीन दिन के दौरे पर सोमवार को हीराखण्ड एक्सप्रेस से जगदलपुर पहुंचे। जहां स्टेशन में उनका भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वीआईपी लाउंज में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में काफी लंबे समय तक कांग्रेस ने राज किया लेकिन कभी भी आदिवासी वर्ग का ख्याल नहीं रखा। वहीं भाजपा आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाकर सर्वोच्च पद पर बिठाएगी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए टुडू ने कहा कि पहली बार कोई आदिवासी इस सर्वोच्च पद पर बैठेगा। आजादी के 75 साल में देश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा पर कभी आदिवासी वर्ग का ख्याल नही रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने आदिवासी वर्ग के कल्याण, उत्थान व विकास को गति देने का काम किया। आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय एनडीए ने लिया। आदिवासी समाज के लिए यह गौरवपूर्ण निर्णय है।केंद्रीय मंत्री तीन दिन तक बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। कुछ बूथ कमेटियों से चर्चा के लिए गांव भी जाएंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related