Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

CONGRESS CM HOUSE GHERAO : CM हाउस का घेराव, कांग्रेस का BJP सरकार पर हमला, कहा – “छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया गया है”

CONGRESS CM HOUSE GHERAO : CM House surrounded, Congress attacks BJP government, said – “Chhattisgarh has been turned into a crime city”

रायपुर। CONGRESS CM HOUSE GHERAO प्रदेश में बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस आज सड़कों पर उतर आई। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। घेराव से पहले नगर निगम मुख्यालय के सामने बड़ी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

CONGRESS CM HOUSE GHERAO सभा में नेताओं ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, लूट, हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों को लेकर साय सरकार को कठघरे में खड़ा किया। हालांकि इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की गैरहाज़िरी चर्चा का विषय बनी रही।

कौन-कौन शामिल हुए?

CONGRESS CM HOUSE GHERAO प्रदेश भर से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू, सह-प्रभारी विजय जांगीड़, जरिता लैतफलांग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत गैदू, विधायक अंबिका मरकाम, उमेश पटेल, चातुरी नंद, पूर्व विधायक अरुण वारा, गुरमुख होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, अनीता शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, प्रमोद दुबे समेत एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।

नेताओं के तीखे वार –

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा –

“42 डिग्री हो या 45, हमें हमारी माता-बहनों को बचाने से कोई नहीं रोक सकता। आत्मानंद स्कूल की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ, गर्भवती हो गई, प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। हर 3 घंटे में एक बलात्कार हो रहा है, सरकार को होश नहीं।”

दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर निशाना साधते हुए कहा –

“वो जनता के लिए नहीं, भक्षक बनकर काम कर रहे हैं। गृह मंत्री बंगाल पर बयान दे रहे हैं, इतनी चिंता है तो इस्तीफा दें और वहां जाकर पद संभालें।”

उन्होंने आदिवासी मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि –

“जो खुद को आदिवासी नहीं मानते, वो बस्तर में जाकर आदिवासियों के संघर्ष पर भाषण दे रहे हैं।”

धनेंद्र साहू बोले –

“शांति का टापू अब अपराध का गढ़ बन चुका है। रोज हत्या, बलात्कार और लूट हो रही है। यही विष्णु का सुशासन है?”

उमेश पटेल ने कहा –

“बलौदाबाज़ार और बलरामपुर की घटनाएं साबित करती हैं कि जनता का प्रशासन से विश्वास उठ गया है। डेढ़ साल में छत्तीसगढ़ ने अपराध के मामलों में तेजी से छलांग लगाई है।”

फूलो देवी नेताम ने कहा –

“मुख्यमंत्री और प्रशासन की चूक से बच्चियां असुरक्षित हैं। हम यहां उनकी आंखें खोलने आए हैं।”

CONGRESS CM HOUSE GHERAO कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार पर तीखा हमला बनकर सामने आया है। लगातार बढ़ते अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, और कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए साफ कर दिया कि वो इस मुद्दे पर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

 

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: