कांग्रेस ने किया नारायण चंदेल का पुतला दहन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। अब कांग्रेस ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर नारायण चंदेल का पुतला फूंककर विरोध जताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा हर बार बलात्कारियों के पक्ष में खड़ी हो जाती है।
रयपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ता गांधी मैदान में इकट्ठा हुए। वहां भाजपा और नारायण चंदेल के खिलाफ नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई और चप्पलों से पीटा। बाद में पुलिस ने बोतलों से पानी छिड़ककर पुतले में लगी आग बुझाई और प्रदर्शनकारियों को हटाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related