COMMONWEALTH GAMES 2022 : भारत का 9वें दिन शानदार प्रदर्शन जारी, दो सिल्वर मेडल जीत …

COMMONWEALTH GAMES 2022: India continues its brilliant performance on the 9th day, winning two silver medals…
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का नवें दिन भी शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने आज दो सिल्वर मेडल जीत लिया है। शनिवार को पहला मेडल प्रियंका गोस्वामी ने दिलाया। उन्होंने 10 किलोमीटर रेस वॉक में यह मेडल जीता, जबकि भारत को दूसरा सिल्वर अविनाश साबले ने दिलाया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि वे स्वर्ण पदक से चूक गए।
प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने पैदल चाल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर नया इतिहास रचा। गोस्वामी ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग 42:34.30 के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। कीनिया की एमिली वामुस्यी नगी 43:50.86 ने कांस्य पदक जीता। एक अन्य भारतीय भावना जाट 47:14.13 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ आठवें और अंतिम स्थान पर रहीं।
वहीं अविनाश साबले इससे पहले कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनके लिए कॉमनवेल्थ गेम्स बेहद खास रहा। अविनाश ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 8 मिनट 11.20 सेकेंड का समय लिया। इस तरह उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।हालांकि वे गोल्ड से चूक गए। इस खेल में केन्या को गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मिला है।
बता दें राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने खबर लिखे जाने तक कुल 28 पदक जीत लिए हैं। वहीं पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर हैं। भारत ने अब तक 9 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 9वें दिन अभी भी कई खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है।