युवक कांग्रेस चुनाव में फर्जीवाड़ा..आधे वोट हुए खारिज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। संगठन चुनाव में वह भी युवा तुर्कों के फर्जी सदस्यता अभियान चलाये जाने के खुलासे से हडकंप मच गया है।
पार्टी नेतृत्व ने भी कड़ा एक्शन लेते हुए करीब 9 लाख ऐसे सदस्यों के वोट खारिज कर दिए हैं। वैसे छत्तीसगढ़ में 17 लाख सदस्य बनाये जाने से ही समझ आ रहा था कि कहीं न कहीं कुछ गोलमाल है। आनलाइन सदस्यता अभियान में हर चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। काफी खर्चीला चुनाव था यह बात भी सामने आयी वैसे एक वोट के लिए 50 रुपए सदस्यता शुल्क था। जिम्मेदार पदाधिकारियों ने कहा है कि वैध वोटर्स ही पार्टी के सदस्य होंगे जिनका मिलान असली वोटर आईडी से किया जा रहा है। वहीं जीत के लिए सब कुछ झोंकने वाले प्रत्याशियों को तगड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों एक स्थानीय दैनिक ने भी इस मसले को उछाला था।

जानकारी के अनुसार युकां सदस्यता के लिए 50 रुपये की फीस रखी गई थी। सदस्यता करने के साथ ही आनलाइन फीस जमा करना था। युकां पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान में आठ सेकेंड का वीडियो बनाना था। इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई।युकां के छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा सदस्य बने थे। बताया जा रहा है कि एक जिले में एक लाख 22 हजार सदस्य बने, जिसमें गलत तरीके से सदस्यता के कारण 84 हजार सदस्यता को रिजेक्ट कर दिया गया। 12 मई से 12 जून तक युवक कांग्रेस के सदस्यता अभियान के साथ एप के माध्यम से चुनाव चला। हर पद के लिए
कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related