BREAKING : Air Force plane crashes in Colombia, killing over 60 soldiers
नई दिल्ली। Colombia में बड़ा सैन्य हादसा हो गया। एयरफोर्स का Lockheed Martin C-130 Hercules विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गया।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 66 सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं और कुछ अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। विमान में कुल 125 लोग सवार थे ज्यादातर जवान।
हादसा अमेजन के घने इलाके प्यूर्टो लेगुइजामो के पास हुआ। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में आग लग गई, फिर तेज धमाकों के साथ वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे किसी ने बाइक से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, तो कोई आग बुझाने में जुट गया। कई घायलों को एयरलिफ्ट कर बड़े शहरों के अस्पताल भेजा जा रहा है।
राष्ट्रपति Gustavo Petro ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल तकनीकी खराबी, इंजन फेलियर या पायलट एरर तीनों एंगल से जांच चल रही है।

