सीएम साय की अध्यक्षता में होगा कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस, पढ़े पूरी खबर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 से 14 अक्टूबर तक अधिकारियों की मैराथन बैठक लेने जा रहे हैं। बैठक की शुरुआत 12 अक्टूबर को कलेक्टर्स कांफ्रेंस के साथ होने जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। जिलों में रजत जयंती समारोह की जानकारी लेंगे। इस बैठक में नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता शामिल होंगे। नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला कलेक्टर्स-कांफ्रेंस होगा।

मुख्यमंत्री साय 13 अक्टूबर को कलेक्टर्स-एसपी की बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
13 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री कलेक्टर्स-डीएफओ के साथ चर्चा करेंगे। वन एवं पर्यावण, आदिवासियों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस समिट में शामिल होंगे।

सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ साझा करें। एजेंडा को 6 अक्टूबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल विभाग भी तय किए गए हैं। गृह विभाग को डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग बनाया गया है, वहीं वन विभाग कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग रहेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related