Trending Nowशहर एवं राज्य

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार ने सी-मार्ट से खरीदा… तिरंगा झण्डा

बेमेतरा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के हर घर में तिरंगा झण्डा लगाने हेतु कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर   जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस अभियान में पूरे जिलेवासियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश देने के लिए शुक्रवार को सी-मार्ट बेमेतरा में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर तिरंगा खरीदा। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अनिवार्य रूप से तिरंगा खरीदकर हमर तिरंगा अभियान में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकरी राजस्व बेमेतरा युगल किशोर उर्वशा एवं सी-मार्ट के संचालनकर्ता उपस्थित थे। ख़बर चालीसा

Share This: