Trending Nowशहर एवं राज्य

कलेक्टर ने गैर हाजिर शिक्षकों को अवैतनिक करने के दिए निर्देश

जगदलपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल हिन्दी मिडियम का आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर चंदन कुमार ने पाया कि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आवेदन स्वीकृति बिना अवकाश में पाए गए जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल की व्याख्याता अनिता फुलेसर, आराधना सिंह भदौरिया, अंशुमाला मिंज, पूजा गुप्ता, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की व्याख्याता अर्पणा सिंह, प्रियंका वर्मा, लाईब्रेरियन तनय घोष, सहायक ग्रेड-2 मो. यासिर को कलेक्टर ने 12 अगस्त को अवैतनिक करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास, विकास खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल बीआर बघेल, बीआरसी अजय शर्मा तथा प्राचार्य विधुशेखर झा मौजूद थे।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: