कोट-टाई, सेट दाढ़ी…भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन में नए लुक में नजर आए राहुल गांधी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लंदन : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर हैं. वे यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे. इससे पहले राहुल गांधी की एक फोटो सामने आई है. इसमें राहुल गांधी नए लुक में नजर आ रहे हैं.फोटो में राहुल गांधी की दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है. उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है, ऊपर से जैकेट भी पहन रखा है. दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. यह यात्रा 3570 किलोमीटर की थी. राहुल यात्रा के दौरान एक सफेद टी शर्ट में नजर आए थे. यात्रा के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी भी काफी बढ़ गई थी. अब राहुल गांधी ब्रिटेन में नए लुक में नजर आ रहे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related