chhattisagrhTrending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

CG NEWS : CM विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा, एक्सपो में होगा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन ..

CG NEWS : CM Vishnudev Sai’s first foreign tour, Chhattisgarh will be showcased in the expo…

रायपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे नौ दिन के दौरे पर पहले जापान और फिर दक्षिण कोरिया जाएंगे। उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार और सीएसआईडीसी एमडी विश्वेश कुमार सहित कई अधिकारी भी हैं।

टीम विष्णुदेव जापान एक्सपो में हिस्सा लेगी। इस प्रतिष्ठित आयोजन का विषय है “Designing Future Society for Our Lives” जिसमें “Saving Lives”, “Empowering Lives” और “Connecting Lives” जैसे उप-विषय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करेगी बल्कि राज्य को औद्योगिक विकास के विश्व मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ को निवेश-अनुकूल कारोबारी केंद्र के रूप में भी पहचान मिलेगी।

गौरतलब है कि ब्यूरो इंटरनेशनल दे एक्सपोज़िशन्स द्वारा आयोजित वर्ल्ड एक्सपो नवाचार और सतत विकास पर वैश्विक संवाद का प्रमुख मंच है। ओसाका एक्सपो की अवधारणा “People’s Living Lab” है, जिसमें 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री 29 अगस्त की रात दिल्ली लौटेंगे और 30 अगस्त तक रायपुर आने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: