जवानों के साथ नया साल मनाने पहुंचे सीएम, 10 नवनिर्मित थानों का किया लोकार्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पुलिस लाइंस में आज नव वर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से चर्चा करते हुए कहा कि लोगों से उनकी भाषा मे बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैम्प खोलने की मांग करते हैं।

सुकमा के एएसआई पूर्व नक्सली रहे जवान ने बताया कि पहले जंगल-जंगल भटकते थे। वे हल्बी और गोंडी में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। लोगों का सहयोग मिलता है। बीजापुर के एएसआई रामलाल ने बताया कि ने कैंप खुले हैं। पुलिस पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। नक्सलियों द्वारा सड़क काटने की घटना नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव को अंदरूनी इलाकों में कैंप लगाकर राशनकार्ड, आधार कार्ड, वनाधिकार पत्र बनवाने के निर्देश दिए।

सीएम ने इस दौरान कहा कि पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साहस, समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पल-पुलिया निर्माण संभव हो सका है। बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है।मुख्यमंत्री ने 10 नवनिर्मित थानों का वर्चुअल लोकार्पण किया। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा प्रत्येक थाने का निर्माण ढाई करोड़ रुपए की राशि से किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...