NEXT CHIEF JUSTICE : रिटायर होने वाले हैं CJI बीआर गवई, ये बनेंगे अगले चीफ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEXT CHIEF JUSTICE : CJI BR Gavai is about to retire, he will be the next Chief Justice…

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले चीफ जस्टिस बनने की राह पर हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और उन्हें अगले महीने 24 नवंबर 2025 को चीफ जस्टिस पद ग्रहण करने की संभावना है। उनका कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक, यानी करीब 15 महीने तक रहेगा।

जस्टिस सूर्यकांत का करियर बेहद प्रतिष्ठित रहा है। 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में जन्मे सूर्यकांत ने 1984 में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। उन्होंने हिसार की जिला अदालत में वकालत शुरू की और 1985 में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की।

साल 2000 में उन्हें हरियाणा का एडवोकेट जनरल बनाया गया। 9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थायी न्यायाधीश बने। 2018 में हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और 2019 में सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए।

CJI बीआर गवई के सेवानिवृत्त होने के साथ ही जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related